फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमसी में स्वाइन फ्लू से युवक की मौत

Mon, 03 Oct 2016 11:15 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
फाइल फाोटाो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मईल (ब्यूरो)। एक माह से बीमार युवक की इलाज के दौरान किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। घर वालों के अनुसार युवक स्वाइन फ्लू से पीड़ित था।
विज्ञापन


जांच में इसकी पुष्टि हुई थी। पिपरा दवन गांव निवासी ओमजी सिंह नाइजीरिया में काम करते थे। दो माह पूर्व वह घर आए थे। वहां से आने के बाद वह अक्सर बीमार रहने लगे।

एक माह से उनका इलाज घर वाले निजी डॉक्टरों के यहां करा रहे थे। चार दिन पूर्व अचानक तबीयत बिगड़ने पर लोग मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां करीब दस घंटे तक इलाज हुआ। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। एक  को वहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें