फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई का छात्र निकला वाहन चोर

Sun, 25 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ घराए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी आईटीआई का छात्र है। उसके साथी की तलाश है। पांच बाइकें बरामद की गई हैं। ये बलिया, सिवान, देवरिया समेत कई स्थानों से चोरी की गई थीं। चोर को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले भाटपाररानी के थानेदार को एसपी ने दो हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने बताया कि बाइक चोरी की घटना बढ़ रही थी। चोरों पर पैनी नजर रखने के लिए सभी थानों को सतर्क किया गया था। शनिवार को भाटपाररानी के थानेदार गजेंद्र राय को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में वाहन चोर सक्रिय हैं। एसओ ने चनुकी मोड़, सोहगरा बिहार रास्ते पर चेकिंग अभियान की शुरुआत की। इस दौरान एक युवक अपाची बाइक से आ रहा था। पुलिस को देख उसने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। सोहगरा की तरफ फर्राटे भरने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। कागजों की पड़ताल के दौरान वह हड़बड़ा गया। शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी का बताया। युवक की पहचान बिहार, सिवान, गुठनी थाना क्षेत्र के टड़वा खुर्द गांव निवासी अंतेश कुमार यादव पुत्र कैलाश यादव के रूप में हुई। उसके पास चाकू भी मिला।
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सिवान में आईटीआई का छात्र है। सेना भर्ती के दौरान गोपालगंज निवासी लक्ष्मन से उसकी मुलाकात हुई। दोनों ने कई बाइक चोरी की। कुछ बाइक लक्ष्मन के पास है। उसने बताया कि दीक्षितौली गांव के आगे चार बाइक का छिपा कर रखा गया है। पुलिस ने इन बाइकों को बरामद कर लिया। एसपी इमरान ने बताया कि पांच बाइकों के अलावा इनके अन्य बाइक भी हैं। लक्ष्मन की गिरफ्तारी के बाद और बरामदगी हो सकती है। उसके कुछ साथी पहले पकड़े जा चुके हैं। हालांकि वाहन लिफ्टिंग के मामले में अंतेश पहली बार जेल जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
गैंगस्टर की कार्रवाई होगी
एसपी ने बताया कि वाहन चोरी के आरोपी अंतेश और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी कई जिलों में घूम कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। थानेदार के अपनी मुखबिरी थी। भाटपाररानी के थानेदार गजेंद्र राय के अलावा विपीन कुमार, अमित कुमार, अनूप कुमार और मनीष कुशवाहा का बरामदगी में सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें