फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में दर्शन के दौरान मौत

Tue, 24 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ में स्नान करने गए स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी की मंदिर में दर्शन के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने लोगों के सहयोग से उनका उज्जैन में ही अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


शहर के दानोपुर निवासी रामनुज पांडेय (61) स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी थे। वह मूल रूप से भलुअनी के कुईयां के रहने वाले थे। वह धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए बस से लोगों के साथ निकले थे। साथ में उनकी पत्नी शकुंतला भी थीं। चित्रकूट दर्शन करने के बाद 19 मई की रात में बस उज्जैन पहुंची। बस में सवार श्रद्घालुओं ने अगले दिन 20 मई को उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ में स्नान किया। स्नान के बाद पत्नी शकुंतला के साथ रामानुज मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए गए। पत्नी शकुंतला मंदिर के बाहर खड़ी हो गईं।

दर्शन के दौरान रामनुज अचानक बेहोश हो गए। मंदिर के भीतर मौजूद लोग उन्हें उठाकर बाहर लाए। एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पति शकुंतला का रो रोकर बुरा हाल था। पत्नी शकुंतला ने दूरी के कारण लोगों के सहयोग से उज्जैन में अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को पत्नी घर पहुंची। परिवार में बेटा अनूप उर्फ अंशु पांडेय है। बेटियों की शादी हो गई है। अनूप बीटेक करने के बाद नई दिल्ली में रहकर नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। घटना के बाद वह बेहद दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें