फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसे बाइक सवार, दो की मौत

Sat, 16 Apr 2016 10:53 PM IST
deoria
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देव‌िररिया के भलुअनी में रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात भलुअनी के बादीपुर गांव की पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर घर पहुंची तो परिवार में मातम का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन

बरहज थाना क्षेत्र के पांडे फुलवरिया गांव निवासी शेषनाथ (35), मित्र रामसरीखा कन्नौजिया उर्फ डेंगी (32) के साथ बाइक से खुखुंदू के पिपरा खेमकरन रिश्तेदारी में गए थे। भोजन करने के बाद रात को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शुक्रवार रात पौने दस बजे के करीब दोनों भलुअनी थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव के पास पहुंचे। जहां सड़क पर खराब होकर ट्रक खड़ा था। बाइक अनियंत्रित होने से दोनों ट्रक के पीछे जा घुसे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे। 
इसी बीच क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य गिरेन्द्र यादव रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने शेषनाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद रामसरीखा को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की घर पुलिस ने घरवालों को दी। मौत की खबर पाकर दोनों परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन

शेषनाथ की पत्नी शोभा देवी, बेटी प्रीति, प्रिया और प्रियांशु पिता की मौत के बाद बदहवाश से हो गए हैं। रामसरीखा की पत्नी सोनी, बेटी पूजा, किरण और राजा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भलुअनी शशांक राय ने बताया कि ट्रक पंक्चर होकर खराब हो गई थी। हादसे के बाद बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें