फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली तमंचे से डर गए वकील साहब

Thu, 12 Jan 2017 11:05 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
गन
विज्ञापन
देवरिया। शराब पीने के दौरान एक अधिवक्ता और युवक के बीच विवाद हो गया। मारपीट के दौरान आरोपी युवक ने अधिवक्ता पर तमंचा तान दिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले उनकी तलाशी भी ले ली।
विज्ञापन


मौका मिलते ही अधिवक्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से जो तमंचा बरामद किया, जांच में वह लाइटर निकला। दोनों लोगों को कोतवाली लाया गया। रातभर थाने में गहमागहमी रही। इज्जत जाने की डर से किसी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। स्टेशन रोड पर बुधवार की शाम एक युवक अधिवक्ता से उलझ गया।

शराब पीने के दौरान मामला बिगड़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों ने अपने करीबियों को बुलाना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने तमंचा निकाल कर वकील साहब को धमकाने लगा। उनके पास रखी कुछ नकदी भी ले ली। मौका मिलते ही पीड़ित ने तमंचा दिखाकर छिनैती की  सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपी युुवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचेनुमा एक लाइटर बरामद हुआ। दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर समझाने की कोशिश हुई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तमंचा दिखाने की सूचना मिली थी। जांच की जा रही है। मौका-ए-वारदात पर सीसीटीवी होने की बात सामने आ रही है, जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें