फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोना देकर 40 हजार ले उड़ा ठग

Mon, 30 May 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
नकली सोने की गिल्ली देकर एक किसान से ठगों ने 40 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। हकीकत जाने के बाद मायूस होकर किसान थाने पहुंचा और इसकी शिकायत की। पुलिस ने जालसाज को पकड़ने के लिए नगर में तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी रामप्रवेश दोपहर में लार नगर के भारतीय स्टेट बैंक से 40 हजार रुपये निकाला। बैंक से चलते वक्त एक जालसाज ने उसके पास सोने का गिल्ली गिरा दिया। दूसरा जालसाज उसे उठा लिया और दोनों गिल्ली के लिए आपस में तकरार करने लगे। बाद में उसने गिल्ली उसे लौटा दिया। इसके बाद जालसाज किसान को अपनी बातों में फंसा लिया और चालीस हजार में सोने की  गिल्ली दे दिया।

कुछ  देर बाद किसान ने इसकी सुनार से जांच कराई तो गिल्ली नकली निकला। यह जानने  के बाद वह काफी परेशान हो गया। लार नगर में इसके पूर्व भी नकली गिल्ली देकर लोगों को ठगने का काम जालसाज कर चुके है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें