फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत आख्या देने पर अधिकारियों पर कार्रवाई

Sat, 26 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
गलत आख्या देने पर अधिकारियों पर कार्रवाई। - फोटो : demo
विज्ञापन
हाईकोर्ट की अवमानना के मामले में गलत आख्या उपलब्ध कराने पर शासन ने उप निदेशक समाज कल्याण लखनऊ और जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। समाज कल्याण अनुभाग के उप सचिव चारूलता ने इस आशय का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि सिविल मिस रिट याचिका डॉ. अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला गौतमपुरी पथरदेवा एवं अन्य बनाम उप्र सरकार व अन्य और अवमानना वाद डॉ. अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला गौतमपुरी पथरदेवा बनाम सुनील कुमार प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं दो अन्य के मामले में गलत तथ्यों के आधार पर त्रुटिपूर्ण आख्या उपलब्ध कराई गई। जिसके कारण न्यायालय के प्रकरण में अप्रत्याशित देरी हुई।

देरी और शासकीय आदेशों की अवहेलना, पद के दायित्वों के प्रति लापरवाही को देखते हुए शासन ने 19 जनवरी को उप निदेशक समाज कल्याण उप्र लखनऊ पीसी उपाध्याय और जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएन द्विवेदी से जवाब मांगा था। दोनों अधिकारियों की ओर से जवाब भेजा गया। जिससे शासन असंतुष्ट रहा।
विज्ञापन


शासन ने दोनों अधिकारियों को बिना परीक्षण के त्रुटिपूर्ण और गलत तथ्यों के आधार पर आख्या भेजने और समय से सही आख्या न देने के लिए पूरी तरह से उत्तरदायी पाया। शासन का  कहना है कि इसके कारण उच्च न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण संवेदनशील प्रकरण में अप्रत्याशित देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें