फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में सभासद समेत चार घायल

Thu, 17 Mar 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सलेमपुर में नगर के गांधी चौक पर दो पक्षों में हुई मारपीट में सभासद समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के किशोरगंज वार्ड के सभासद लालबाबू गुप्ता की दुकान गांधी चौक पर है। रात करीब नौ बजे भरौली वार्ड निवासी रिंकू सिंह और सभासद के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लोगों ने सरिए से एक दूसरे पर वार किया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह विवाद शांत हुआ। कुछ देर बाद फिर इन लोगों ने भरौली वार्ड में मारपीट की। इसमें एक पक्ष के सभासद लालबाबू गुप्ता और दूसरे पक्ष के शिवप्रताप सिंह, मुुस्तफा अंसारी, परमहंस सिंह घायल हो गए। 
पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सभासद, मुस्ताफा अंसारी, परमहंश सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले में दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि जमीन को लेकर मारपीट के मामले में दोनों एक पक्ष के  रिंकू सिंह समेत अज्ञात और दूसरे पक्ष के सभासद समेत तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें