लूट का शिकार हुआ सेल्समैन दयाशंकर।
- फोटो : अमर उजाला
भटनी। देशी शराब दुकान के सेल्समैन को चाकू मारकर बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूट लिया। भागते समय दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। घायल सेल्समैन का इलाज लोगों ने एक निजी डॉक्टर के यहां कराया।
पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। खोरीबारी रामपुर चौराहे पर देशी शराब की दुकान पर महराजगंज के अहमदपुर गांव निवासी दयाशंकर यादव सेल्समैन का कार्य करते हैं। रात में वह दुकान में सोते हैं। रविवार रात करीब 11 बजे चार लोग पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही एक युवक सिर पर तमंचा सटा दिया और बिक्री का 60 हजार रुपये लूट ले गए।
विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को चाकू मार दिया और एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। सूचना के बाद भी रात को पुलिस नहीं पहुंची। सेल्समैन ने तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि शराब पीने के लिए ग्लास नहीं देने पर मारपीट हुई है। फायरिंग और लूट का आरोप बेबुनियाद है।