कुरह परसियां गांव के पास घाघरा नदी में बुधवार की दोपहर बाद एक युवक का शव संदिग्ध हालत में उतराया पाया गया। युवक की पहचान प्रदीप यादव (17)पुत्र चंद्रिका, निवासी इब्राहिमाबाद, थाना मधुबन, जनपद मऊ के रूप में हुई। मृत युवक के घर वाले कुरह परसियां गांव के सामने रेत में सब्जी बोने का काम करते हैं।
घरवालों ने बताया कि वह बुधवार की शाम घर इब्राहिमाबाद से पिता को भोजन लेकर खेत में आया था। रात को घर नहीं लौटा तो सभी लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। गुरुवार को पहचान होने के बाद घटना की जानकारी मिली है। उसके शरीर पर अंडरवियर व बनियान थी जिससे घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। एसओ ने बताया कि पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक के परिवार में मां बाप के अलावा दो छोटे भाई व दो बहनें हैं।