फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते हुए पकड़े गए पांच बच्चे

Sat, 25 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
चोरी करते हुए पकड़े गए पांच बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की रात में पान और जनरल स्टोर की गुमटी के पिछवाड़े से नकबजनी कर चोरी कर रहे पांच बच्चों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से दो हजार रुपये नकद और सामान मिला है। जानकारी मिलने पर दुकानदार दिनेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


गौरीबाजार कस्बा के रहने वाले दिनेश सिंह की पूर्वी रेलवे क्रासिंग के पास पान और जनरल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार की देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात के समय ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने दुकान में चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच बच्चों को पकड़ लिया। इन सभी की उम्र आठ से 12 वर्ष के बीच है। तलाश के दौरान उनके पास से दो हजार रुपये और सामान मिला है। दुकानदार दिनेश सिंह को चोरी की जानकारी सुबह हुई। उन्होंने प़ुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि चोरी करते हुए पांच बच्चे पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी इसी थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। पहले भी कई दुकानों में नकब लगाकर चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें