फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी को घेरा थाना

Sat, 25 Jun 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीणों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जहांगीराबाद थाना घेर लिया। करीब दो घंटे तक थाने में हंगामा चलता रहा। किसान आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की मांग पर अड़े थे। बड़ी मुश्किल से किसानों को शांत कर पुलिस वालों ने वार्ता की।
विज्ञापन


बाद में ग्रामीणों ने ने पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि अगर आरोपी नहीं पकड़ गए तो आमरण अनशन किया जाएगा। करीब ढाई सौ किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं के थाने में पहुंचने से वहां अफरातफरी मची रही।  बीती 16 जून की देर रात दतौली गांव निवासी शिव प्रताप वर्मा पुत्र रामलखन वर्मा के दरवाजे बंधा वध प्रतिबंधित पशु चोर खोल ले गए। जिसकी सूचना पीड़ित ने थाने पर दिया था।

ठीक आठ दिन बाद शुक्रवार की भोर गांव के बाहर बने कोल्ड स्टोर व मुन्ना पठान के घर के पीछे लगी यूकेलिप्टस की बाग में ग्रामीणों ने किसी जानवर के कटे अवशेष व रस्सी पड़ी देखी। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे शिव प्रताप वर्मा ने देखा कि वहां पर भारी मात्रा में खून व रस्सी पड़ी थी। गांव वालों को शिवप्रताप ने बताया कि इस रस्सी में मेरी गाय बांधी जाती है।
विज्ञापन


पीड़ित ने गांव वालों के साथ शुक्रवार को थाने पर जाकर मामले की सूचना दी। पुलिस ने शक के आधार पर मुन्ना पठान को पकड़कर अपने साथ थाने लाकर पूछताछ की। मुन्ना पठान ने पूछतांछ में मुराद, पारूल निवासी बेरिया व मिनहर निवासी दतौली के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात कबूली। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

शनिवार सुबह भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा की अगुवाई में करीब ढाई सौ किसानों ने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर लगाने की मांग को लेकर जहांगीराबाद थाना घेर लिया। करीब दो घंटे तक वहां हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस वालों ने किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। बाद में किसी तरह ग्रामीणों और भाकियू कार्यकर्ताओं को शांत किया गया।

वार्ता के बाद पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा पुलिस को कार्रवाई करने के लिए मात्र चार दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। कार्रवाई न होने पर थाने पर अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी दी गई है। धरने में बब्लू,संतोष यादव, सतीश वर्मा, सत्यम, अनुज कुमार, लवकुश वर्मा, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। 

क्षेत्र में कई स्थानों पर चल रहे स्लाटर हाउस
थानाक्षेत्र के कस्बा भयारा, सदरुद्दीनपुर, दतौली व नैनामऊ आदि स्थानों पर कई जगह चोरी से स्लाटर हाउस पुलिस की मिलीभगत से संचालित हो रहे हैं। कई बार मुखबिर की सूचना पर मौके से प्रतिबंधित मांस व औजार भी पुलिस ने बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस इस ओर ध्यान नहीं देती है। जिससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है। 

गोकशी की सूचना मिलने पर तत्काल मुन्ना पठान को पकड़कर उससे पूछताछ की गई। उसने तीन और साथियों के नाम बताए जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीण गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग करने के लिए थाने आए थे किसी प्रकार का घेराव नहीं किया गया है। मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। -वकील सिंह यादव, एसओ जहांगीराबाद
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें