फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दुकान में लगी आग

Mon, 03 Apr 2017 10:18 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लकड़ी की दुकान में लगी आग सामान जलकर राख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। एक लकड़ी की दुकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। उसमें रखे नकदी सहित लाखों रुपये के सामान जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। परसियां तिवारी गांव निवासी रामप्रीत विश्वकर्मा की लकड़ी की दुकान बेलडाड़-बारा दीक्षित मार्ग स्थित कटइलवा नई बस्ती में है। रविवार की शाम सभी भोजन करके घर के बाहर सड़क के किनारे सो रहे थे। रात 11 बजे अचानक दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन


यह देख रामप्रीत, पत्नी उर्मिला, बच्चे टीपू, रोशन, रितिक आदि चिल्लाने लगे। आग की लपट और शोरगुल सुन आसपास के लोग जुट गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते सारा सामान जल गया था। इसकी सूचना किसी ने थाने को दी।

दुकानदार के घरवालों का कहना है कि अगलगी में घर में रखा 20 हजार नकद, अनाज, कपड़ा, दो साइकिल, खाना पकाने के बर्तन, कागजात, फर्नीचर और लकड़ी आदि सहित लाखों का नुकसान हुआ है। हलका लेखपाल ने मौके पर जाकर आकलन किया। थाना प्रभारी सहेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध बताया जा रहा है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें