फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया गोरखपुर के सरेह में भीषण आग

Sun, 09 Apr 2017 11:00 PM IST
deoria
विज्ञापन
अाग - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। देवरिया गोरखपुर जिले के सरेह में लगी भीषण आग को देख किसानों के होश उड़ गए। सीमावर्ती इलाके में लगी आग को देख देवरिया जिले के किसान आग बुझाने को दौड़ पड़े। अगलगी की घटना में गोरखपुर जिले के हरैया, सिंहपुर आदि गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो गई। वहीं कुसुम्हा और रनिहवा में चिंगारी से लगी आग को लोगों ने बुझा दिया। जिससे किसानों की फसल जलने से बच गई।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर गर्म हवाओं के बीच गोरखपुर जिले के सिंहपुर के खेतों में आग लग गई। आग तेजी से देवरिया जिले के कन्हौली गांव के समीप तक आ गई। आग का गुबार आबादी की ओर बढ़ता देख लोग बुझाने को दौड़ पड़े। कन्हाली, पचमा, लालपुर गांव के किसानों ने आग बुझाने में सहयोग किया। घटना में देवरिया जिले के किसानों की क्षति नहीं हुई। कुसुम्हा में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया। रनिहवा के समीप भी लगी आग को तत्काल बुझा दिया गया। एसडीएम ने कंबाइन चलवाने वाले लोगों को साथ में भूसा बनाने वाली मशीन लेकर चलने का निर्देश दिया। उन्होंने डंठल जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा।
आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जली
चेरो चौराहा/ मईल। अलग अलग स्थानों पर आग लगने से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें प्रधान मंत्री के प्रमुख सचिव की फसल भी जलकर खाक हो गई। गांव वालों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना के बाद भी फायर सर्विस की गाड़ी समय से नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

मईल थाना के कसिली गांव में रविवार की सुबह 9 बजे बिजली की शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग पकड़ लिया। खेत में आग की लपट निकलता देख गांव के लोगों ने शोर करना शुरू किया। शोर सुन और लपट देख आस - पास के गांव के लोग आग के तरफ दौड़ पड़े और घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पा सके। सूचना के बाद भी फायर सर्विस की गाड़ी समय से नही पहुंच सकी। आग में प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव नृपेन्द्र मिश्र, श्रीकान्त मिश्र, श्रीरंग मिश्र, राम बड़ाई यादव, विजेश्वर शर्मा,, नगीना, आदित्यनाथ मिश्र, अकलू राजभर, दीपक यादव, राजेश यादव, गिर मिश्र, शिवनाथ मिश्र की गेहूं की फसल जल गई। वहीं मईल गांव में कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से लगभग 8 बीघा गेहूं की फसल जल गया। इसमें प्रकाश, रितेश, विरेंद्र, अनिल, विनित, पंकज, नागेंद्र आदि लोगों की फसल शामिल है। गांव वालों के प्रयास से आग पर दो घंटे बाद काबू पाया सका। लेकिन फायर सर्विस की गाड़ी नही पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें