फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल व्यवसायी से मांगी रंगदारी

Thu, 07 Jul 2016 10:30 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
फल व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जमानत पर जेल से बाहर निकला सलेमपुर इलाके का एक गैंगेस्टर कारोबारियों से रंगदारी मांग रहा है। शातिर बदमाश जिन कारोबारियों को फोन पर धमकी दे रहा है वह एक विधायक का करीबी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम इलाके के एक फल कारोबारी ने धमकी की सूचना सलेमपुर के प्रभारी कोतवाल को दी। सलेमपुर इलाके का रहने वाला गैंगेस्टर कुशीनगर सहित जिले के कई जगहों पर लूटपाट के मामले में बंद था। जेल में हुए बवाल के बाद उसे गैर जनपद भेज दिया गया था।

कुछ दिन पहले बदमाश को कोर्ट से जमानत मिल गई और वह सलेमपुर इलाके में रहने लगा। करीब 15 दिन से बदमाश सलेमपुर के कई कारोबारियों को फोन कर धमकी दे रहा है। मामले की जानकारी जब एसपी प्रभाकर चौधरी को हुुई तो पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इधर आरोपी बदमाश पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद सतर्क हो गया। दबिश के दौरान उसने ठिकाना बदल दिया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि बदमाश जेल से छूटा है। कुछ दिन पहले एक वारंट में पुलिस उसे तलाश रही थी। तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है। मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें