फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में संघर्ष हुआ आठ जख्मी

Mon, 28 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
दो गुटों में संघर्ष हुआ आठ जख्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू में  जमीन विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत में दो गुट आपस में भिड़ गए। संघर्ष दौरान दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। मामला खुखुंदू थानाक्षेत्र के परसिया भगवती का है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन


परसिया भगवती गांव के रहने वाले कुलभूषण जायसवाल ने कुछ दिन पहले गायत्री देवी सहित अन्य लोगों को जमीन बैनामा किया था। आरोप था कि जमीन की विक्री धोखे से हुई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों पक्षों की सहमति के बाद एक पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें कुलभूषण के साथ गायत्री पक्ष के लोग मौजूद थे। पंचायत के दौरान बात बिगड़ गई और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान गायत्री देवी का सिर फट गया। बचाव में आए विनोद गुप्ता, प्रदीप, राजेश भी घायल हो गए।

दूसरी तरफ से कुलभूषण, राजीव और शिवेन्द्र घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि महुई श्रीकांत गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव के गौतम मिश्रा का आरोप है कि अभयनाथ, चन्दन तिवारी, शिवम तिवारी  दरवाजे के सामने गढ़ढा खोद रहे थे। मना करने पर गाली देते हुए लाठी, डण्डे से मारा पीटा गया, जिससे दांत टूट गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें