फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत चालक ने राहगीरों को रौंदा, एक की मौत, नौ घायल

Wed, 21 Sep 2016 11:32 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

लार (देवरिया)(ब्यूरो)। नशे में धुत चालक के नियंत्रण से बेकाबू हुई बोलेरो ने कई राहगीरों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। इस घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

बुधवार शाम करीब सात बजे सलेमपुर से लार जा रही बोलेरो ने नवलपुर चौराहे पर बाइक सवार भरौली के अनिल गुप्ता और भाटपाररानी के जगउर गांव निवासी हरिश्चन्द्र गुप्ता को टक्कर मार दी। इसके बाद नशे में धुत चालक प्रमोद कुमार भागलपुर की तरफ भागने लगा। धनौती रेलवे ढ़ाला बंद होने से वह बरडीहा गांव होते हुए लार पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसने लक्खू मोड़ से राहगीरों को कुचलना शुरू कर दिया। जिससे राजवंशी (50) भुड़सरी की मौके पर मौत हो गई, वहीं रावतपार रघेन गांव के अवधेश प्रसाद, बलिस्टर, इंदिरा नगर के साधु, वैश्यकरनी वार्ड के याकूब लारी, चंपारण निवासी प्रेम महतो, मदन महतो और रावतपार अमेठिया गांव के पंकज यादव जख्मी हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने गुस्साए लोगों को खदेड़कर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें