फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-खलासी को बेरहमी से पीटा

Wed, 03 Aug 2016 10:23 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। चरवाहों ने स्कूली बस के चालक और खलासी की बेरहमी से पिटाई की। अचेत होने के बाद दोनों को छोटी गंडक नदी में फेंकने की कोशिश की लेकिन राहगीरों के विरोध के कारण सफल नहीं हुए।
विज्ञापन



दोनों के पाकेट से सात हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने घायलों का इलाज  सीएचसी पर कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने गांव में छापामारी की। नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल की बस रोज की तरह बुधवार को भी बच्चों को लेकर भाटपाररानी छोड़ने गई थी।

वापस आते समय दिन में करीब तीन बजे बस मझौलीराज नगर के नोनिया टोले के पास पहुंची थी कि सड़क पर मौजूद भाटपाररानी थानाक्षेत्र के जिरासो गांव के चरवाहों ने वाहन से भैंस को टक्कर लगने की बात कह बस को रोक ली।
विज्ञापन


बस चालक चार्ल्स और खलासी विक्टर अभी कुछ समझ पाते कि लाठी डंडे से लैस चारवाहों ने पीटना शुरू कर दिया। चरवाहों ने बस में तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि पिटाई से अचेत होने पर दोनों को गंडक नदी में फेंकने की कोशिश की गई लेकिन लोगों के विरोध पर भाग निकले। सूचना पर स्कूल के फादर और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।


घायलों को लेकर लोग कोतवाली लाए। पुलिस ने अस्पताल भेजा। बस चालक ने जिरासो गांव के दो नामजद समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें