फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में गला काटकर दंपती की हत्या, दो लोग हिरासत में

Mon, 15 May 2017 11:03 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा के बघड़ा गांव में एक दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी के सिर को धड़ से अलग कर जिस बेरहमी से हत्या की गई, उससे इलाके के लोग सिहर उठे हैं। महिला के शव के साथ क्रूरता की गई। दोनों की हत्या एक किलोमीटर के फासले पर हुई। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना से आक्रोशित गांववालों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर तीन घंटे तक शव को रोके रखा।
विज्ञापन


बघड़ा गांव के 42 वर्षीय शरीफ अंसारी, बीवी जसीमा खातून (40 वर्ष) मनरेगा में मजदूर थे। रविवार की रात दंपती के बीच कुछ नोकझोंक हुई। रात दस बजे किसी ने शरीफ को फोन किया। उसके थोड़ी ही देर बाद वह गांव के बाहर पूरब की ओर निकले। पीछे से बीवी भी निकल गई। दोनों अपने छोटे बेटे को इंतजार करने को कह कर घर से निकले थे। सोमवार की सुबह आठ बजे गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर शाहपुर नहर के पास शरीफ अंसारी की सिर कटी लाश मिली। खोजबीन के दौरान बघड़ा गांव के दक्षिणी गंडक नदी के पास जसीमा का सिर कटा शव पड़ा मिला।

जसीमा का बायां हाथ काटकर दूर फेंका गया था। महिला का सिर कुछ दूरी पर गंडक नदी किनारे फेंका गया था। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अजय सिंह मौके पर पहुंचे। बर्बरता से की गई इस हत्या से आक्रोशित गांव के लोगों ने तीन घंटे तक शवों को रोके रखा। वह परिवार को आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।      
विज्ञापन


वारदात के संबंध में एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पती की हत्या जघन्य अपराध की श्रेणी में है। महिला के शव के साथ क्रूरता की गई है। घटना में तीन से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।       
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें