फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना नाव हादसे में देवरिया के युवक की मौत

Sun, 15 Jan 2017 10:56 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
विज्ञापन
पटना में देवर‌िया के युवक भूलन की गंगा नदी में डूबने से माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी में नाव डूबने की घटना में जान गंवाने वालों में जिले का एक प्रतियोगी छात्र भी शामिल है। वह दो सालों से पटना में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। घटना के दिन वह अपने भतीजे के साथ मकर संक्रांति पर गंगा में सैर के लिए गया था। रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी के किनारे किया गया। 
विज्ञापन

 दनउर निवासी सीताराम प्रजापति रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका छोटा बेटा भूलन प्रजापति पटना में रहकर सिविल सर्विसेज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसका भतीजा जितेंद्र भी साथ में रहकर तैयारी में जुटा था।
घटना के दिन दोनों गंगा नदी में सैर के लिए अलग-अलग नाव पर सवार थे। भतीजा जितेंद्र ने बताया कि उसके चाचा भूलन जिस नाव पर सवार थे। उस पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे। जिससे नाव डूब गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवारवाले शव को लेकर गांव चले आए। भूलन की मौत से गांव में हर कोई अवाक था। दनउर ही नहीं, अगल-बगल के गांवों के लोग भी सीताराम के दरवाजे पर उमड़ पडे़ थे। बडे़ भाई अनिल प्रजापति ने उसे मुखाग्नि दी। पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें