फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरकुलवा के पुजारी से मांगी रंगदारी

Sat, 11 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
पुजारी से रंगदारी मांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंचनपुर,  तरकुलवा थाने के सटे दुर्गा मंदिर के पुजारी के मोबाइल पर फोन कर बदमाश ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

पुजारी के मना करने पर आरोपी अगले दिन उनके पास पहुंचा और मंदिर परिसर में लूटपाट फरार हो गया। तीन दिनों तक थाने में चक्कर काटने के बाद पुजारी की बात सुनी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 

थाने के सामने दुर्गा मंदिर पर बृजमोहन दास पुजारी हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी कि सात जून को विकास दुबे नाम के एक युवक ने फोन कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। अगले दिन सुबह आरोपी मंदिर पर पहुंचा और धमकी देते हुए रुपये की मांग करने लगा। मना करने पर आरोपी पुजारी की जेब में रखे छह सौ रुपये लूट कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की शिकायत फिर थाने में की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आरोप सही पाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ रंगदारी मांगने और लूटपाट की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। तरकुलवा इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस तलाश कर रही है। जांच कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें