फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसे में घायल मजदूर की मौत

Tue, 22 Nov 2016 11:22 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रामानन्द (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में बरहज का भी एक मजदूर घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पैतृक गांव शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। वह गेंहू की बुआई के लिए गांव आ रहा था। पुराना बरहज वार्ड-2 निवासी रामानंद यादव इंदौर में मजदूरी करता था।
विज्ञापन


कानपुर के पुखरायां-मालसा के बीच इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन के करीब 14 डिब्बों के पटरी से उतर जाने से वह भी घायल हो गया था। लोगों का कहना था कि वह गांव गेहूं की बुआई करने आ रहा था। मंगलवार को जब उसका शव घर पहुंचा तो आसपास के लोगों का हुजूम जुट गया।

उसके मौत से कस्बे में मातम का माहौल है। उसकी पत्नी पहले ही साथ छोड़ चुकी है। पत्नी की मौत के बाद रामानंद काम की तलाश में इंदौर पहुंच गया। उसकी इच्छा थी कि छोटे बेटे बलवंत की शादी धूमधाम से करे लेकिन रेल हादसे में चल बसा। रामानंद की तीन संतान शत्रुघभन, बबिता और बलवंत हैं। वह बड़े बेटे और बेटी की शादी कर चुका था। रामानंद की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें