बैतालपुर (ब्यूरो)। गेटमैन की लापरवाही के चलते पहला ढाला पारकर दूसरे फाटक पर पहुंचे पिकअप वाहन के ऊपर गिर गया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके विपरीत गेटमैन की गलती का खामियाजा गैस से लोडेड वाहन मालिक को भुगतना पड़ा।
वाहन मालिक के खिलाफ रेलवे पुलिस ने सिग्नल तोड़ने का केस दर्ज कर लिया।शुक्रवार को दिन में लगभग 11 बजे मूरत एचपी गैस एजेंसी धतूरा खास से एक पिकअप वैन से होम डिलीवरी के लिए कर्मचारी निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन बैतालपुर पश्चिमी रेलवे ढाले पर पहुंचा तो ढाला खुला था।
पर जैसे ही एक फाटक पारकर दूसरे फाटक से गाड़ी का आधा हिस्सा निकला वैसे गैटमैन ने ढाले को झटके से उसके ऊपर गिरा दिया। जिसके चपेट में आये वाहन के बीच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक का कहना था कि ढाला खुला होने पर ही वह रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। गेटमैन ने बदमाशी की। जानबूझकर ढाले को पिकअप के ऊपर गिराया। वह इसके खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएगा।