फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में महिला से गैंगरेप, बीच सड़क में फेंककर आरोपी फरार

Fri, 14 Apr 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला से गैंगरेप के बाद चार युवकों ने उसे चलती कार से नीचे ढकेल दिया और मौके से फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला  को गंगनहर कोतवाली ले आई, जहां देर रात तक उससे पूछताछ होती रही। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पाडली गुज्जर रेलवे फाटक के आगे पनियाला रोड पर कार सवारों चार युवकों ने एक महिला  को नीचे ढकेल दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे फैक्ट्रीकर्मियों ने मौके पर भीड़ देखकर गंगनहर पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने पहुंचकर महिला से पूछताछ की तो उसने दुराचार के बाद कार से नीचे ढकेले जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस महिला  को गंगनहर कोतवाली ले आई, जहां देर रात तक उससे पूछताछ होती रही। 
विज्ञापन


इस दौरान महिला  ने बताया कि वह हरिद्वार की रहने वाली है और हरकी पैड़ी में फूल बेचने का कार्य करती है। शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब धोखे से देवबंद निवासी दो युवक अभिषेक और राजीव ने उसे नशीली चाय पिला दी। 

इसके बाद दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उससे दुराचार किया और फिर कार से उतारकर फरार हो गए। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा के अनुसार महिला  से पूछताछ की जा रही है। महिला  का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें