फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार,गंभीर

Sat, 27 Feb 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय चौराहे के पास एक लोडर ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया। बेकाबू ट्रक पेड़ को तोड़ते हुए नाले में जा गिरा। इस दौरान एक साइकिल सवार युवक चपेट में आ गया।
विज्ञापन


खलासी को मामूली चोट लगी लेकिन चालक ट्रक में फंस गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से उसे सुरक्षित बचा लिया गया। इस दौरान देवरिया-कसया मार्ग एक घंटे तक जाम रहा।

देवरिया-कसया मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने गौरा में हाट मिक्स प्लांट लगवाया है। थानाक्षेत्र के ही गौरकोठी के रहने वाले भगवती सिंह 65 वर्ष ट्रक चालक हैं।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर वह गिट्टी लदा ट्रक लेकर तरकुलवा गए थे। वहां से गिट्टी गिराकर प्लांट पर वापस आ रहे थे। ट्रक अभी रामपुर कारखाना चौराहे के पास पहुंचा था कि दाहिने तरफ का अगला पहिया दग गया।

इससे ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी पांच साइकिल, गुमटी, नोनिया टोला वार्ड के बबलू 25 वर्ष और एक पाकड़ के पेड़ को तोड़ते हुए नाले में जाकर गिर गया।

आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बबलू को जिला अस्पताल भेजवाया। ट्रक का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक इसी में फंसा हुआ था।

थाना नजदीक होने की वजह से थानाध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह और पुलिस के जवान मौके पहुंच गए। चालक को निकालने का प्रयास किया जाने लगा।

जब सफलता नहीं मिली तो थोड़ी दूर पर काम कर रहे जेसीबी मंगाया गया। जेसीबी ने पेड़ तो हटाया गया, लेकिन चालक को निकालने में सफलता नहीं मिली।

थानेदार ने गैस कटर मंगाकर ट्रक के अगले हिस्से को कटवाया। इसके बाद चालक को सुरक्षित निकालकर देवरिया भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक विभागीय क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक ट्रक को हटा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें