फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में जांच, 50 से वसूला जुर्माना

Tue, 21 Mar 2017 11:53 PM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। 
विज्ञापन

गोरखपुर और मऊ से पहुंची रेलवे की टीम ने स्टेशन पर टिकट की जांच की। बेटिकट यात्रा करने वाले 30 यात्रियों से जुर्माना वसूला और यात्रा के दौरान अनियमितता पर 20 लोगों पर कार्रवाई हुई। बरहजिया ट्रेन से बरहज बाजार भी टीम पहुंची थी। इसको लेकर यात्रियों में खलबली मची रही। 
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को दादर एक्सप्रेस ट्रेन से दस्ता और पीरू अली के नेतृत्व में आईसीपी मऊ की टीम सलेमपुर स्टेशन पहुंची। टीम ने कृषक, इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के टिकट की जांच की। इसके बाद सहायक वाणिज्य प्रबंधक टीम के साथ बरहजिया ट्रेन से बरहज के लिए रवाना हुए। इससे ट्रेन में सवार बेटिकट यात्री घबरा गए। पकड़े जाने के डर से कई यात्री सतराव, देवरहा बाबा हाल्ट स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूद गए। सिर्फ जिले में चलने वाली बरहजिया ट्रेन से आमदनी कम होने के चलते रेल प्रशासन की निगाह इस पर है। इसलिए बार-बार जांच के लिए टीमें बाहर से आ रही हैं। इस दौरान एसके श्रीवास्तव, पीआर मीना, पीके पवार, दीपक चौबे के अलावा आरपीएफ और जीआरपी मौजूद रही। सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि कुल 50 लोगों से जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें