रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा व करमहा के युवकों में ताजिया मिलन के दौरान रामपुर हीरामन कर्बला और अगले दिन करमहां चौराहे पर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बीडीसी सदस्य समेत 75 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए रात भर छापेमारी की है। दोनों गांव के अधिकांश पुरुष घर छोड़ कर फरार हैं।
रामपुर हीरामन स्थित कर्बला में शुक्रवार को ताजिया दफन करने गए विशुनपुरा और करमहां के युवकों में मारपीट हो गई थी। घटना में करमहां गांव के तबारक अली, मुन्ना और हैदर अली को गंभीर चोट लग गई। हैदर का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। इससे नाराज करमहां गांव के युवकों ने शनिवार को विशुनपुरा गांव निवासी इम्त्याज की गुमटी को तोड़ कर पानी में फेंक दिया। जानकारी मिलने पर एक बार फिर दोनों गांव के लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठी भांजकर लोगों को शांत कराया। देर रात पुलिस ने करमहां गांव के मिनहाज खान की तहरीर पर विशुनपुरा निवासी वसीउल्लाह ऊर्फ अली, मतीउल्लह, इम्त्याज, असफाक, इरशाद, अकरम ऊर्फ रोशन, हिसामुद्दीन, खालिद, सद्दाम, राम प्यारे, बाडी, लड्डन, गयासुद्दीन, जब्बीर और मिनहाज के खिलाफ केस दर्ज किया। जबकि विशुनपुरा गांव की नैबुन निशा की तहरीर पर खुर्शीद, रहीम, इशरार, नजीरुल, आफताब, शहाबुद्दीन, नम्मू, हारुन, निजामुद्दीन, अजहर, कमरुल हक, शमशाद, इमाम हुसैन, मुजफ्फर, अब्दुल्लाह, सारुक, मिनहाज, लड्डन, इकबाल आफताब शमशेर हजरत आजम साबिर कैफ इजहारउल दिसाद नजिम अली तफसीर मुस्ताक, ज्ञासुद्दीन समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।