फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार से दबकर एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 22 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
दीवार से दबकर एक की मौत। - फोटो : file
विज्ञापन
भाटपाररानी में नगर के रामपुर लिटिहां वार्ड में मंगलवार को दिन में दो बजे ईंट की दीवार अचानक ढह गई। दीवार के पास बैठे दो ृलोग उसमें दब गए। इलाज के लिए लोग दोनों को पीएचसी पर ले गए। जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे शख्स को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम लाखोपार निवासी राजदेव पाल का 40 वर्षीय पुत्र विनोद पाल ईंट पाथने का काम करता है। उसने अपना मकान बनाने के लिए ईंट पाथकर उसे पकाने के लिए गांव के बाहर उत्तर तरफ नगर के रामपुर लिटिहा वार्ड स्थित अपनी जमीन में पिजावा लगाया था। लाखोपार के ही मजदूर झिंगुर राजभर (48) को साथ मजदूर रखा था। दोपहर पिजावा के पास झिंगुर लेटा था तथा विनोद पाल बैठा था। अचानक दीवार ढह गई। जिसमें दोनों दब गए।

शोर सुनकर लाखेापार से आकर लोगों ने ईंट हटाकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक नें झिंगुर राजभर को मृत घोषित कर दिया। विनोद पाल को गंभीरावस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधायक आशुतोष उपाध्याय व उपजिलाधिकारी जयप्रकाश एवं बसपा के रामाश्रय राजभर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें