फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत

Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
करहकोल गांव में अपने नाना के घर के सामने खेल रहा एक बच्चा बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


वह दो दिन पहले अपनी मां के साथ नाना के घर घूमने गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मासूम के शव से उसकी मां को लिपट कर रोता देख लोगों की आंखें भर आईं।

जोगिया परसौना गांव का रहने वाला जीतबंधन मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। घर पर उसकी पत्नी नीतू, दो बेटे और दो बेटियां रहती हैं।

नीतू बृहस्पतिवार को अपने बड़े बेटे चंद्रसेन  (4)को लेकर अपने मायके एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल गांव गई थी। शनिवार की सुबह चंद्रसेन अपने नाना सुकई के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह खेलते हुए सड़क के किनारे पहुंच गया। इस दौरान पचलड़ी की ओर से जा रही एक बाइक की चपेट में आ  गया। बाइक का पहिया मासूम के सिर को कुचल कर आगे बढ़ गया।

मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घर वाले उसके शव को लेकर सीएचसी रुद्रपुर गए जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की। मासूम की मौत पर उसके घर वालों के  रोने बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


मृतक बालक की दो बड़ी बहने प्रिया और रिया का रो -रोकर बुरा हाल था। मां नीतू बेटे के शव पर से लिपट कर बार बार बेहोश हो जा रही थी। उसका पिता मुंबई में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को देवरिया भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें