फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी में बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 23 Sep 2016 10:59 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी (ब्यूरो)। बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान बारिश शुरू हुई तो इससे बचने को बरगद के नीचे जा छिपे। हादसे में तीन बकरियां भी मर गईं। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



टेघरा गांव के रघुवंशी प्रजापति (60) शुक्रवार को छोटी गंडक नदी के किनारे बकरी चराने गए थे। दोपहर में अचानक बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए बरगद के नीचे तीन बकरियों को लेकर जा छिपे। इसी बीच तेज कड़क के साथ अचानक बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से बुजुर्ग समेत तीनों बकरियों की मौत हो गई।  जानकारी पाकर वहां गांववालों की भीड़ जुट गई।


सूचना पर एसओ डीपी सिंह और नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार राय मौके पर पहुंचे। पत्नी अकली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। नायब तहसीलदार ने बताया कि दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें