गौरी बाजार। सुबह शौच को निकली तीन छात्राओं के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। इससे नाराज गांव की महिलाओं ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही युवक के परिजनों ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने छात्रा के पिता को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने थाने का घेराव किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन छात्राओं सहित गांव कुछ महिलाएं गुरुवार सुबह शौच के लिए जा रही थीं। इसी बीच गांव का एक साइकिल सवार युवक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। यह देख महिलाओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का समाचार मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे तथा यूपी 100 पुलिस को सूचना दी।
थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के पिता को हिरासत में ले लिया तथा थाने ले आई। इससे नाराज गांव की महिलाएं थाने में पहुंची और थाने के समक्ष धरने देकर बैठ गईं। पीड़ित छात्रा ने तहरीर में युवक को नामजद करते हुए छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष द्वारा युवक के मोबाइल लूटे जाने की बात कहीं जा रही है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।