फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हुआ बवाल

Tue, 02 May 2017 11:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हड़ताल के दौरान स्टाॅफ नर्सों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सोमवार की रात को वृद्धा की मौत के बाद नाराज लोगों ने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक की पिटाई कर दी। सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। इसके चलते डॉक्टर और कर्मचारियों में नाराजगी है। उधर, परिवारवाले वृद्धा का शव लेकर भाग गए। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बरहज के पैना गांव की चंद्रावती देवी पत्नी रामप्रीत की सोमवार को तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे दोपहर बाद जिला अस्पताल लाए। यहां उसे भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन


रात आठ बजे के बाद तबीयत और बिगड़ गई। सूचना के बाद डॉक्टर डीके सिंह ने पहुंचकर उसे देखा और चंद्रावती देवी को मृत घोषित कर दिया। चंद्रावती के साथ आए लोग उग्र हो गए और उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे। रात साढ़े नौ बजे के बाद इन लोगों ने इमरजेंसी पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करने वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए ड्यूटी में तैनात डॉक्टर एस राम और अन्य कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा। सूचना मिलने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इससे हंगामा करने वालों का मनोबल बढ़ गया।

उच्च अधिकारियों की हिदायत के बाद पहुंची पुलिस कुछ देर तक ही यहां मौजूद रही। पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले छिपे थे। पुलिस के जाते ही वे चंद्रावती देवी का शव लेकर भाग गए। उधर, पिटाई से घायल डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें