गौरीबाजार इलाके की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ नशे में धूत आरोपी ने रेप की कोशिश की। आरोपी ने दोस्त की बेटी पर बुरी नजर गड़ा रखी थी। वह अपने मकसद में कामयाब होता इससे पहले गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी फरार हो गया। गौरीबाजार पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहीं है।
बैतालपुर चौकी इलाके में आने वाले एक गांव का मकैनिक बुुधवार की रात साथी के साथ घर पहुंचा। दोनों ने शराब पी रखी थी। मकैनिक की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी ने उसे अपने साथ घर जाने की बात कहीं। परिजनों ने नाबालिग लड़की को आरोपी के साथ भेज दिया। रात नौ बजे तक लड़की जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आरोपी के घर जब लड़की वाले पहुंचे तो पता चला कि वह बच्ची को लेकर घर नहीं आया है। आशंका होने पर गांव के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच पीड़िता गांव के बाहर नहर पर अकेली पाई गई।
उसने परिवारवालों ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। नाबालिग के साथ रेप की सूचना पर बैतालपुर चौकी पहुंची और जांच में जुट गई। परिवारवालों का आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी ने रेप की कोशिश की है। वह कई बार ऐसी हरकत कर चुका था। लड़की के साथ हुई घटना केे लेकर गांव में गहमागहमी है। गौरीबाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवारवालों से संपर्क किया जा रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।