फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस की बंदूक के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2016 11:03 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पड़ताल में बंदूक और कारतूस अवैध मिली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सलेमपुर। लार पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान बंदूक के साथ एक शख्स को दबोच लिया। छानबीन में बरामद बंदूक अवैध मिली। पुलिस ने बंदूक जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया। लार थानाक्षेत्र सुतावर मोड़ पर पुलिस भोर में वाहन चेकिंग कर रही थी।


उस दौरान कंधे पर एक नाली बंदूक लिए एक शख्स उधर से गुजर रहा था। पुलिस को देख बंदूकधारी शख्स कुछ दूर पहल ही रुक गया और अपना रास्ता बदल दिया। यह देख पुलिस को शक हुआ और सिपाहियों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसकी पहचान चुरिया गांव निवासी प्रयाग साहनी के रूप में की। पुलिस की पड़ताल में बंदूक और कारतूस अवैध मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया। इस बाबत एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें