फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने पिस्टल दिखाकर एजेंट को लूटा

Mon, 23 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
खुखुन्दू के महराजपुर में हुयी लूट के शिकार पीडित विवेक।
विज्ञापन
बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल सटाकर एजेंट का करीब पचास हजार रुपये लूट लिए। इलाके के महराजपुर गांव में हुई दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हुई। जांच करने पहुंचे अधिकारी लूट पर संदेह जता रहे हैं। पुलिस जांच कर खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू थानाक्षेत्र के पिपराबंदी गांव निवासी विवेक कुमार एक कंपनी में एजेंट है। वह बाइक से फाइसेंस के बकाए रकम की वसूली करते हंै। सोमवार की दोपहर वह बाइक से कोतवाली के चकमाधो मठिया में बकाया रकम वसूलने गए थे। दोपहर एक बजे के करीब खुखुंदू थानाक्षेत्र के महराजपुर मोड़ पर पल्सर सवार दो बदमाशों ने एजेंट को आगे से घेर लिया। विवेक कुछ समय पाते इससे पहले एक युवक ने पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मुंडेरा की तरफ  भाग निकले।

सूचना पर एसओ नितिश फोर्स के साथ पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ शुरू की। उसने बताया कि बैग में करीब उन्चास हजार रुपये थे। जिसे वह देवरिया बैंक में जमा करने जा रहा था। दिनदहाड़े लूट की वारदात से विभाग में खलबली मच गई। एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह, सीओ सलेमपुर राघवेन्द्र चौहान भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। जिसके कारण पुलिस पीड़ित से कई चक्र की पूछताछ कर चुकी है। एसओ खुखुंदू ने बताया कि जांच की गई है तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें