फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने महिला पर एसिड फेंका

Tue, 03 May 2016 12:26 AM IST
deoria
विज्ञापन
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
रुद्रपुर के मदनपुर थाने के नगवा गांव में पड़ोसियों द्वारा महिला पर एसिड फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार रात करीब 11.30 की है। इस संबंध में पीड़ित ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


गांव के रामकेवल गोड़ की पत्नी मीरा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात गांव के चौकीदार रामदुलार की पत्नी सुरजावती उसके घर आईं। उसने बताया कि दशरथ तिवारी के घर किसी महिला की तबीयत खराब है। मीरा गांव में झाड़फूंक के माध्यम से इलाज करती है।

सुरजवाती के कहने वह दशरथ के घर आधी रात को पहुंच गईं। वहां बैठे तीन लोगों ने उसे दबोच लिया और उसे एसिड फेंक दिया गया। झुलसी महिला किसी तरह भागकर अपने घर आई। एसिड अटैक से उसका पेट और पांव बुरी तरह से झुलस गए। महिला को उसके परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार महिला झुलसी है। 
विज्ञापन


वहीं अस्पताल में ही तहसीलदार ने महिला का बयान दर्ज किया। घटना के बाद गांव में कई तरह चर्चा है। पीड़ित महिला ने गांव की सुरजावती, दशरथ तिवारी, राकेश और रामदुलार के खिलाफ तेजाब फेंककर झुलसाने की तहरीर दी हैै। इस बाबत एसओ असलम सिद्दीकी ने कहा कि महिला के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें