फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डिग्री के डॉक्टर के उपचार से एक की मौत

Sat, 09 Apr 2016 12:17 AM IST
deoria
विज्ञापन
गुरुशंकर प्रसाद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरीबाजार में बिना डिग्री के डॉक्टर की लापरवाही से एक मरीज की मौत हो गई। मामला गौरीबाजार के बखरा चौराहे का है। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बखरा दलाल टोला निवासी गुरुशंकर प्रसाद मुंबई में मजदूरी का काम करता है। कुछ दिन पहले वह गेहूं की मड़ाई के लिए गांव आया था। शुक्रवार की दोपहर गुरुशंकर प्रसाद के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। परिवार के लोग बखरा चौराहे पर मौजूद बंगाली डाक्टर के पास ले गए। यहां बिना डिग्री के डॉक्टर ने मरीज को बोतल चढ़ाई। इसी बीच मरीज ने शरीर में खुजली होने की शिकायत की।

हालत खराब होने के बाद बिना डिग्री के डॉक्टर ने मरीज को सरकारी अस्पताल में ले जाने को कहा। परिवार के लोग मरीज को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में गुरुशंकर  प्रसाद की मौत हो गई। बखरा चौराहे पर पहुंचकर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार पुलिस ने बताया कि आरोपी हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें