फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार कांड मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

Fri, 21 Oct 2016 10:30 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पुलिस के डर के कारण बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे गांववाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार। मेहरौना में हुए बवाल और आगजनी की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। सीडीओ ने ब्लॉक पर कई गांव के लोगों को बुलाकर उनके बयान बंद कमरे में दर्ज किए। पुलिस के भय से अधिकांश लोग नहीं आए। सीडीओ ने गोपनीय जांच की बात कहते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


15 अक्टूबर की रात को मेहरौना बाजार में बवाल और आगजनी की घटना हुई। इसके पूर्व नगर में नारियल जुलूस को लेकर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। नेता व लोगों की मांग पर डीएम अनिता श्रीवास्तव ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया था।

सीडीओ राजेश त्यागी के नेतृत्व में शुक्रवार को अफसरों की टीम लार ब्लॉक कार्यालय पर पहुंची। चुरिया, नदौली, खेमादेई समेत कई गांव के प्रधान व प्रधान पति पहुंचे। बंद कमरे में बारी-बारी से लोगों को बुलाकर सीडीओ ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


लेखपालों ने गांव में भ्रमण कर लोगों को बयान दर्ज कराने की सूचना दी लेकिन पुलिस भय से लोग नहीं आए। ढाई घंटे तक सीडीओ ने बयान दर्ज किए। करचो की कलावती देवी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका बेटा शंभू कैंसर से पीड़ित है, जो जेल में बंद है। उसकी रिहाई जरूरी है।

कोहरा गांव की आरती देवी ने कहा कि पति गांव के मंदिर पर पुजारी हैं। पुलिस मंदिर से उठा लाई और जेल भेज दिया। अन्य गांव के प्रधानों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी, बीडीओ विभा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें