फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Tue, 23 Oct 2018 11:50 PM IST
deoria
विज्ञापन
गुड्डू फाइन फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खुखुंदू/मईल। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मलई के बेलवा गांव निवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बेलवा निवासी गुड्डू (38) सोमवार को खुखुंदू थाना क्षेत्र के गुलहरवा गांव में अपने साढ़ू कैलाश के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे वह घर लौट रहा था। मुसैला चौराहे के पास वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। घायलावस्था में वह पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा। सुबह आसपास के लोग उसे इलाज के लिए देवरिया ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी पूनम देवी बदहवास हो गई। वह घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था। मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। गुड्डू की दो बेटियां और दो बेटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें