फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो घटनाओं में 23 हजार नकदी समेत बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने 23 हजार नकदी समेत बाइक लूटी
विज्ञापन

हाटा मार्ग पर दो घंटे के अंतराल पर हुई लूट की दो घटनाएं
तहरीर मिलने पर हरकत में आई पुलिस छानबीन में जुटी, सफलता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के हाटा मार्ग पर शनिवार की रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने थोड़ी देर के अंतराल पर लूट की दो घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी। एक घटना में एमआर से 13 हजार नकद, मोबाइल और दो एटीएम कार्ड लूट लिया तो दूसरी घटना में बाइक और 10 हजार रुपये नकद लूटे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के पिंडी चौमुखा गांव निवासी सोनू सिंह पुत्र रासबिहारी सिंह एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। शनिवार की शाम किसी काम से वह रुद्रपुर गए थे। वहां से अपनी बाइक से गौरीबाजार होते हुए कुशीनगर के हाटा जा रहे थे। रामपुर चौराहे के समीप वह एक होटल में भोजन करने लगे। होटल से वह बाहर निकले तो चार बाइक सवार आठ बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें अगवा कर लिया। केन यूनियन मोड़ के समीप एक निर्जन स्थान पर ले जाकर उनके पर्स में रखी 13 हजार रुपये नकदी, एक कीमती मोबाइल और दो बैंकों का एटीएम कार्ड लूट लिए। एमआर को उसकी बाइक की चाभी देने के बाद बदमाश अपनी बाइक से भाग निकले। किसी तरह वह अपनी बाइक के पास पहुंचा और घर चला गया। रविवार की सुबह गौरीबाजार थाने में पहुंचकर तहरीर दी। इस घटना के लगभग दो घंटे बाद रात साढ़े नौ बजे बखरा गांव निवासी आदित्य कुमार ओझा की बाइक और दस हजार रुपये विशुनपुरा के पास बदमाशों ने लूट लिया। वह गौरीबाजार से काम निपटाकर घर जा रहे थे। उसने भी रविवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें