फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा नेताओं ने दो पिकअप पशु पकड़ा

विज्ञापन
jail
विज्ञापन
लार। हियुवा नेताओं ने घेराबंदी कर कर चटिया गांव के पास गोवंशीय पशुओं से लदे दो पिकअप को रोक लिया। मेहरौना बॉर्डर पर पुलिस की घेराबंदी के बावजूद पशुओं से लदे पांच पिकअप को लेकर तस्कर भागने में सफल रहे। रोके गए दो पिकअप में एक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पिकअप का चालक व अन्य तस्कर अंधेरे का लाभ लेकर भाग गए।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब आठ बजे रामजानकी मार्ग पर चटिया गांव के पास हियुवा के जिला मंत्री अरुण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी और पशुओं को लेकर जा रही पिकअप को रोकने की कोशिश किया। पांच पिकअप को लेकर तस्कर भाग निकले, पटना गांव से मुहर्रम को लेकर निकले जुलूस की वजह से हियुवा नेताओं ने दो पिकअप को पकड़ लिया। बॉर्डर पर पुलिस ने भाग रहे पांच पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की तेज रफ्तार देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। रात होने के कारण तस्कर भाग गए। एक चालक को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पिकअप में मौजूद नौ गायों को चौकीदारों के सहयोग से थाने पर भिजवाया। गिरफ्तार चालक थानाक्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वाहन रोकने के दौरान हियुवा के एक कार्यकर्ता को हल्की चोटें आई हैं। इस बाबत एसओ राजेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस भी गई थी। पकड़े गए पिकअप चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें