फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

- नकहनी चौराहे पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। पुलिस को मंगलवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। उसने नकहनी चौराहे पर घेरा बंदी कर चोरी की बाइक के साथ एक लिफ्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक लिफ्टर बाइक लेकर बिहार भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर नकहनी चौराहे पर मंगलवार देर रात एसओ मय फोर्स पहुंचे। कुछ देर बाद भटनी-बलुआ अफगान मार्ग पर एक युवक बाइक से जाते दिखा। पुलिस ने उसे रोककर गाड़ी के कागजात व लाइसेंस मांगा। शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी की बाइक होना बताया। युवक ने अपनी पहचान निजामुद्दीन अंसारी निवासी हतवा भटनी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इस बाबत एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि पकड़ा गया युवक बाइक लिफ्टर है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें