फोटो समाचार...
--------------
23 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, कार छोड़कर भागे तस्कर
- आबकारी विभाग ने बनकटा जगदीश में रात में मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रेस लिखी कार से अरुणाचल प्रदेश की शराब आबकारी विभाग ने बरामद किया है। आबकारी टीम को देख शराब तस्कर कार छोड़कर भाग निकले। बनकटा थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सोमवार की रात प्रेस लिखी कार से शराब ले जाने की सूचना आबकारी विभाग को मिली। आबकारी इंस्पेक्टरों ने कार का पीछा किया। रात करीब नौ बजे बनकटा थाना क्षेत्र जगदीश चौराहा पर कार को छोड़ तस्कर फरार हो गए। तस्करों की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। कार से अरुणाचल प्रदेश की 32 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। कार पर लखीमपुर खिरी जिले का नंबर है। आबकारी इंस्पेक्टर रवि जायसवाल की तहरीर पर अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। टीम में आबकारी इंस्पेक्टर विनय कुमार तिवारी, रवि जायसवाल, अवधेश कुमार, आशीष कुमार सिंह शामिल रहे। बनकटा एसओ ने बताया कि कार को सीज कर अज्ञात खिलाफ केस दर्ज किया गया है।