फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नामजद और 10-12 अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप...
विज्ञापन

पांच नामजद और 10-12 अज्ञात पर केस दर्ज
फायर ब्रिगेड टीम पर हमले का मामला
एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शाहपुर में आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को शाहपुर, सुविखर, मोतीपुर, बैरौना, मुंडेरा खुर्द, टड़वा ताल में सैकड़ों एकड़ गेहूं के खेत में आग लग गई थी। सूचना के बाद देरी से पहुंचे फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी देखकर लोग आक्रोशित हो गए। वाहन के चालक दीपक कुमार, शुभनारायण पाठक, रवींद्र पाठक पर हमला बोलते हुए दौड़ा लिया। मारपीट में तीनों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी शिष्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल फायर ब्रिगेड कर्मियों का मेडिकल कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल शुभनारायण पाठक की तहरीर पर मुंडेरा खुर्द निवासी रामाश्रय चौहान, संगम चौहान व टड़वा निवासी बलिस्टर चौहान, राजीव कुशवाहा, विकास चौहान व अन्य 10-12 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। संगम चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें