फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज ट्रक को छुड़ाने के लिए करौंदी चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
देवरिया। सीज ट्रक को छुड़ाने के लिए करौंदी चौकी पहुंचकर कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा दिया। मामला शुक्रवार की आधी रात का है। चौकी इंचार्ज की सूचना पर अधिक संख्या में फोर्स पहुंची तो आरोपी भाग निकले। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नौ नामजद और 50 अज्ञात के लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के करौंदी चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार दुबे शुक्रवार की रात को बिहार बॉर्डर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक ट्रक को सीज कर दिया। ट्रक करौंदी गांव के ही एक शख्स की है। जानकारी होने पर करौंदी के रहने वाले कुछ लोग पहुंचे और ट्रक छुड़ाने के लिए चौकी इंचार्ज से उलझ गए। काफी देर तक चौकी पर हंगामा करते रहे। चौकी इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अधिक संख्या में फोर्स करौंदी चौकी के लिए रवाना हो गई। आधी रात को फोर्स पहुंचते ही अंधेरे का लाभ लेते हुए आरोपी भाग निकले। पुलिस सीज ट्रक को कोतवाली लाई। चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार दुबे की तहरीर पर सदर कोतवाली में शनिवार की शाम को पुलिस ने करौंदी गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ उमा, लल्लन मद्धेशिया, विद्यासागर पुत्रगण बलदेव, डब्लू, विनोद पुत्रगण लल्लन, गुलाब, रमेश चंद्र पुत्रगण किशोर, अमित पुत्र उमा, अंकुर पुत्र विद्यासागर और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सभी आरोपी फरार हैं। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि आठ नामजद लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें