फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर

विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
देवरिया। सराफ लूटकांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मृत्युंजय सिंह ने पुलिस को चकमा देकर बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। महीने भर से उसकी तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस हाथ मलती रही। पुलिस यह कह संतोष कर रही है कि पुलिस के दबाव से ही उसने सरेंडर किया है।
विज्ञापन

शहर के आर्य समाज गली में चार जनवरी की देर शाम बदमाशों ने सराफ रोशन वर्मा उर्फ बन्नू को गोली मारकर गहने और लाइसेंसी पिस्टल लूट लिया था। हालांकि बदमाशों ने रेलवे मालगोदाम के पास गहने फेंक दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रामगुलाम टोले के अविनाश श्रीवास्तव, अगया गांव निवासी रोडवेज कंडक्टर संतोष सिंह और भीखमपुर रोड के ओमप्रकाश मद्धेशिया को सात जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर लिया गया था। इस मामले के मास्टरमाइंड पुरवां के रहने वाले चंद्रशेखर यादव और बगहा मठिया गांव निवासी मृत्युंजय सिंह पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कुछ दिन पूर्व पुलिस को चकमा देकर चंद्रशेखर यादव कोर्ट में हाजिर हो गया था। बुधवार को फरार चल रहे मृत्युंजय सिंह ने भी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में समर्पण कर दिया। सीजेएम न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि सराफ लूटकांड के आरोपी मृत्युंजय सिंह ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। काफी दिन से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें