फोटो समाचार
.............
अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
- स्कोर्पियो व बोलेरो गाड़ी बरामद
- प्रेस का लोगों लगाकर करता था शराब तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
लार। गुठनी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से ढाई लाख रुपये की अवैध शराब के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस रात में चेकिंग कर रही थी।
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्रवार की रात गश्त कर रहे थे। यूपी मेहरौना की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी को तेनुआ मोड़ के समीप रोकने का प्रयास किया। लेकिन, चालक रोकने की बजाय तेनुआ मोड़ से ही सोहगरा रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर सोहागरा रोड पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 19 पेटी क्रेजी रोमियो व विस्की बरामद की। तस्करी में शामिल पतउआ गांव निवासी हेमंत कुमार मिश्रा, मिश्रौली गांव निवासी राकेश मिश्रा उर्फ धन्नू मिश्रा को मौके से ही गाड़ी तथा शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शराब माफिया मिश्रौली गांव निवासी सत्यम मिश्रा पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा शनिवार की अल सुबह तीन बजे श्रीकरपुर पुलिस चेक पोस्ट के रास्ते यूपी की तरफ से आ रही नयी लक्जरी स्कॉर्पियो प्रेस लिखी गाड़ी की तलासी ली गई। यूपी निर्मित 238 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ छपरा जिला के साहेबगंज गांव निवासी चंदन कुमार तथा वरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए गए शराब की मूल्य ढाई लाख के करीब आंकी गई है।