फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान के निर्देश पर दोगारी घाट का एसओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नाव से स्कूली जा रहे बच्चों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन


पीपा पुल बनने तक नाव से नहीं जाएंगे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
लार। जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पढ़ने जा रहे बच्चों के मामले को प्रशासन नें गंभीरता से लिया है। एसपी ने दोगारी घाट के रास्ते नाव से पढ़ने जा रहे स्कूली बच्चों के मामले की जांच अपने मातहतों से कराई। जांच अधिकारी ने पुल का निर्माण होने तक नाव से जाने के लिए बच्चों को रोक दिया।
विज्ञापन

गंडक नदी के इस पार लार थानाक्षेत्र के मटियारा जगदीश में अंबेडकर इंटरनेशनल स्कूल है। स्कूल में बिहार और यूपी के सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। हालात यह है कि बिहार के सोहगरा, बकुलारी, डरैला, विशुनपुरा, खिलवां, टड़वा, हाट पोखर, सिग्रहटा, खरवनिया, कुरमौली, दिस्तौली, कुशमा, कठघरा, तिलौली, मंजहारिया आदि गांवों के बच्चे गंडक नदी नाव से पार कर आते-जाते हैं। नाव से स्कूल आने जाने से बच्चों के परिजन व स्कूल प्रशासन को हादसा की आशंका बनी रहती है। इस मामले को पुलिस अधीक्षक एन.कोलांची ने संज्ञान में लिया। इस मामले की जांच के लिए एसओ लार विजय नारायण को मौके पर भेजा। बुधवार को एसओ दोगारी मिश्र घाट पर पहुंचे। जहां स्कूली बच्चे नाव पर घर जाने के लिए सवार थे। यह देख एसओ ने स्कूली बच्चों को नाव से जाने से रोक दिया। एसओ ने स्कूल के प्रबंधक व केवट को बताया कि जब तक पुल नहीं बन जाता, तब तक नाव से बच्चे नहीं जाएंगे। नाव बंद होने से स्कूली बच्चों को दस किमी दूर चक्कर लगाकर घूमते हुए आना पड़ेगा। वहीं अभिभावकों को अपने पाल्यों को स्कूल भेजने की चिंता सता रही है। स्कूल के प्रबंधक रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि इसकी जानकारी डीएम सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को दी गई है। इस बाबत एसओ लार विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें