फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में 17 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शुक्रवार को हुई मार्ग दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली रूप से घायल लोगों का इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

रुद्रपुर कस्बे की तारा देवी 60, तिवाई के अमित नौ, झिरिया देवी 40, इमिरता देवी 32, रुद्रपुर के तरकुलहा की किसपाती देवी 55, परसा जंगल की कुंती 45, और मईल के ईशारू की धुरिया देवी 36, प्रभुनाथ 35 शुक्रवार की सुबह 10 बजे टेंपो से रुद्रपुर से देवरिया आ रहे थे। सदर कोतवाली के उसरा बाजार के पास देवरिया की तरफ से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। खुखुंदू के दोघड़ा गांव की ऊषा देवी 40, मनोरमा 60, विमला 45, रामनरेश 55, फूलमती 50 शुक्रवार को पूजापाठ करने के लिए बरहज जा रहे थे। बरहज के बड़का गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सभी घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सलेमपुर में दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें मझौली के रहने वाले संतोष सैनी 35, मुन्ना 40, विनय 22 और असलम 19 घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने चारों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें