खुखुंदू (देवरिया)। प्रेमिका के साथ भाग रहे पुजारी को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस को सौंप दिया। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। युवती मौसी के घर आई थी, जबकि उसका प्रेमी बिहार, छपरा में किसी मंदिर का पुजारी है। दोनों की आंखें मंदिर पर ही लड़ीं थीं।
बिहार, छपरा की रहने वाली एक युवती अपनी मौसी के घर आई थी। पुलिस के मुताबिक युवती का अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चलता है। सोमवार की दोपहर उसने प्रेमी को बुलाकर चोरी से उसके साथ भाग निकली। दोनों पैदल ही देवरिया मार्ग पर तेजी से जा रहे थे। इसी बीच युवती के रिश्तेदार और अन्य लोगों ने देख लिया। लोगों को अपनी तरफ आता देख दोनों तेजी से भागने लगे, लेकिन लोगों ने दौड़ाकर प्रेमी युगल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। थानेदार मृत्युंजय पाठक ने कहा कि प्रेमी युगल पुलिस हिरासत में हैं। युवती के रिश्तेदार को बुलाया गया है।